दो इनामी लुटेरे गिरफ्तार, हथियार बरामद
ञ्ज2श्र श्चह्मद्ब5द्ग ह्मश्रढ्डढ्डद्गह्मह्य ड्डह्मह्मद्गह्यह्लद्गस्त्र ड्डह्मद्वह्य स्त्रद्गह्यह्लह्मश्र4द्गस्त्रञ्ज2श्र श्चह्मद्ब5द्ग ह्मश्रढ्डढ्डद्गह्मह्य ड्डह्मह्मद्गह्यह्लद्गस्त्र ड्डह्मद्वह्य स्त्रद्गह्यह्लह्मश्र4द्गस्त्रञ्ज2श्र श्चह्मद्ब5द्ग ह्मश्रढ्डढ्डद्गह्मह्य ड्डह्मह्मद्गह्यह्लद्गस्त्र ड्डह्मद्वह्य स्त्रद्गह्यह्लह्मश्र4द्गस्त्रञ्ज2श्र श्चह्मद्ब5द्ग ह्मश्रढ्डढ्डद्गह्मह्य ड्डह्मह्मद्गह्यह्लद्गस्त्र ड्डह्मद्वह्य स्त्रद्गह्यह्लह्मश्र4द्गस्त्रञ्ज2श्र श्चह्मद्ब5द्ग ह्मश्रढ्डढ्डद्गह्मह्य ड्डह्मह्मद्गह्यह्लद्गस्त्र ड्डह्मद्वह्य स्त्रद्गह्यह्लह्मश्र4द्गस्त्रञ्ज2श्र श्चह्मद्ब5द्ग ह्मश्रढ्डढ्डद्गह्मह्य ड्डह्मह्मद्गह्यह्लद्गस्त्र ड्डह्मद्वह्य स्त्रद्गह्यह्लह्मश्र4द्गस्त्रञ्ज2श्र श्चह्मद्ब5द्ग ह्मश्रढ्डढ्डद्गह्मह्य ड्डह्मह्मद्गह्यह्लद्गस्त्र ड्डह्मद्वह्य स्त्रद्गह्यह्लह्मश्र4द्गस्त्र
जागरण संवाददाता, बलिया : फेफना थाना पुलिस व स्वाट टीम ने दस हजार के दो इनामिया लुटेरों को शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के पास से तमंचा व जिदा कारतूस बरामद किया गया है। दोनों शातिर बदमाशों पर गोरखपुर के बडहलगंज थाना क्षेत्र में सुपारी लदी दो ट्रक लूटने का मामला दर्ज है। पुलिस को इन दोनों की लंबे समय से तलाश थी।
फेफना थानाध्यक्ष शशिमौलि पाण्डेय व स्वाट टीम के श्याम सुन्दर सिंह यादव मय फोर्स सागरपाली चट्टी पर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि फेफना स्टेशन मोड़ पर दो शातिर बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख दोनों इधर-उधर भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने दौड़ाकर रविशंकर पाण्डेय उर्फ कल्लू पण्डित व देवानन्द कुमार पाण्डेय उर्फ सिन्टू निवासी जनऊपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तलाशी में रविशंकर के पास से तमंचा तथा दो अदद जिन्दा कारतूस व देवानन्द के पास से एक तमंचा तथा एक जिदा कारतूस बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान इन दोनों ने बताया कि 27 मई 2019 को गोरखपुर जनपद के बडहलगंज थाना क्षेत्र में सुपारी लदी दो ट्रकों के लूटने के मामले में एसपी गोरखपुर ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। हथियार के साथ दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
जासं, बलिया : सुखपुरा थाना पुलिस ने शंकरपुर पुलिया के पास से शुक्रवार की रात हथियार के साथ दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार बरामद हुआ। हनुमानगंज चौकी इंचार्ज मुरारी मिश्र हनुमानगंज बाजार चट्टी में चेकिग कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि शंकरपुर पुलिया पर दो युवक बैठ हुए हैं। ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। इस पर वह अपनी टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस को देख दोनों पुलिया से कूदकर भागने लगे। इस पर टीम ने दौड़ाकर मोहन राय व दीपक तिवारी निवासी देवकली को धर दबोचा। पुलिस की तलाशी में इन दोनों के पास से हथियार बरामद हुआ। सुखपुरा थाने में इन दोनों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है।