Move to Jagran APP

शादी से पहले मौत को गले लगाई युवती के केस में दो नामजद

बलिया छपरा रेलखंड के छाता स्टेशन पर बीते बुधवार की रात मिले युवती के शव के मामले में दो दिन की जांच के बाद पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर उसके होने वाले पति व कथित प्रेमी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीते बुधवार की शाम आसचौरा गांव के ददन सिंह सिंह की पुत्री सुचित्रा (22) शाम को अचानक लापता हो गई थी। इसके बाद परिजन उसे ढूंढने निकल पड़े। काफी देर बाद उसका शव छाता स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक के पास मिला। इसके बाद मामले को लेकर हड़कंप मच गया क्योंकि दो दिन बाद ही सुचित्रा की शादी थी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 04:28 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 04:28 PM (IST)
शादी से पहले मौत को गले लगाई युवती के केस में दो नामजद
शादी से पहले मौत को गले लगाई युवती के केस में दो नामजद

जागरण संवाददाता, बांसडीहरोड (बलिया) : बलिया-छपरा रेलखंड के छाता स्टेशन पर बीते बुधवार की रात मिले युवती के शव के मामले में दो दिन की जांच के बाद पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर उसके होने वाले पति व कथित प्रेमी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीते बुधवार की शाम आसचौरा गांव के ददन सिंह सिंह की पुत्री सुचित्रा (22 वर्ष) शाम को अचानक लापता हो गई थी। इसके बाद परिजन उसे ढूंढने निकल पड़े। काफी देर बाद उसका शव छाता स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक के पास मिला। इसके बाद मामले को लेकर हड़कंप मच गया क्योंकि दो दिन बाद ही सुचित्रा की शादी थी। घर में मंगल गीत हो रहे थे, तभी सुचित्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

loksabha election banner

घटना के बाद परिजन इस घटना की जांच में जुटे तो पता चला कि सुचित्रा के होने वाले पति प्रवीण से उसकी कुछ अनबन हुई थी। जिसके बाद उसने व्हाट्सएप पर प्रवीण से कहा था कि आप मेरी जान ले लेंगे। सुचित्रा के यह आखिरी शब्द उसके जीवन के अंतिम शब्द बन गए और इसके बाद उसकी लाश ही लोगों को मिली। इस संबंध में जब परिजनों ने प्रवीण से पूछताछ की तो प्रकरण में एक और युवक बलवंत का नाम सामने आया जिसने खुद को सुचित्रा का प्रेमी बताया था। यहां तक कि उसने उसके साथ पूर्व में ही शादी कर लेने का दावा भी किया था। इन दोनों की रस्साकशी में मासूम सुचित्रा ने तंग आकर जान देने का फैसला कर लिया।

गुरुवार को घटना में एक नया मोड़ आया और मृतका सुचित्रा के पिता ने पुलिस को प्रवीण व बलवंत के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कहा कि इन दोनों की प्रताड़ना से व्यथित होकर सुचित्रा ने जान दी है। लिहाजा इनपर कार्रवाई की जाए। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को सुचित्रा के पिता ददन सिंह की तहरीर पर प्रवीण सिंह निवासी मिड्ढा थाना सुखपुरा व बलवंत सिंह निवासी सराक (रोहुआ) थाना बांसडीहरोड के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश कश्यप ने बताया कि मृत युवती के पिता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.