कुएं में गिरे दो सांड़, थानेदार ने ग्रामीणों के साथ निकाला बाहर
जासं दुबहड़ (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत धनीपुर गांव में सोमवार की दोपहर में दो सांड़
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 07:12 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 07:12 PM (IST)
जासं, दुबहड़ (बलिया) : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत धनीपुर गांव में सोमवार की दोपहर में दो सांड़ आपस में लड़ते-लड़ते कुएं में गिर गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। गांव वालों से रस्सी लेकर वे स्वयं कुएं में उतरे। गांववालों के साथ दोनों सांड़ों को रस्सी के सहारे बाहर निकालने में जुट गए। थोड़ी देर में पुलिस लाइन से क्रेन एवं फायर बिग्रेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद सांड़ बाहर निकाले गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें