शराब व गांजा के साथ दो गिरफ्तार
शराब व गांजा के साथ दो गिरफ्तार
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 04:40 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 04:40 PM (IST)
जासं, बलिया: फेफना थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थाना से शराब व गांजा के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। यह काफी दिनों यह धंधा कर रहे थे। पुलिस ने कपूरी चेरुइया के पास स्थित निमिया के पोखरा चट्टी से 30 शीशी अंग्रेजी शराब के साथ मिठ्ठू साहनी निवासी सागरपाली को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास के प्लास्टिक के सफेद झोले में 30 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। वहीं पुलिस ने क्षेत्र के मिड्ढा गेट के पास से 1.2 किग्रा गांजा के साथ गुड्डू चौहान निवासी मिड्ढा को पकड़ लिया। यह गांजा की खेप सप्लाई के लिए जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे धर दबोचा। इंस्पेक्टर शशिमौलि पाण्डेय ने बताया अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें