Move to Jagran APP

सांसद के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, लोगों में रहा उत्साह

सांसद के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा लोगों में रहा उत्साह

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 06:05 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 06:05 PM (IST)
सांसद के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, लोगों में रहा उत्साह
सांसद के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, लोगों में रहा उत्साह

सांसद के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, लोगों में रहा उत्साह

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : अमृत महोत्सव के तहत रविवार को सांसद सलेमपुर रवींद्र कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा गांधी इंटर कालेज मैदान से निकाली गई। बस स्टेशन चौराहा, नगरा मोड़ होते हुए इंदिरा मार्केट पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। पूर्व विधायक संजय यादव ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की। सभा को पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, भोला सिंह, अरविंद राय, विजय जायसवाल, उमा शंकर राजभर आदि ने संबोधित किया। संचालन प्रमोद गुप्ता ने किया।

वीर सपूतों के जयघोष संग किया भ्रमण

चिलकहर : भाजपा के चिलकहर मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे के नेतृत्व में संवरा ललिता देवी इंटरनेशनल स्कूल से मोटरसाइकिल द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। शुभारंभ सुरेश सिंह ने किया। पांडेयपुर, गौरा, कलना, क़झारी, रत्तोपुर होते हुए तिरंगा यात्रा पुन: संवरा स्कूल में पहुंची। देश के वीर सपूतों का जयघोष करते हुए क्षेत्र भ्रमण किया गया। मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे, अवनीश सिंह, करन सिंह, मुन्ना शर्मा, पंकज सिंह, कृष्ण कुमार पांडेय आदि लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.