परिवहन मंत्री ने यातायात निरीक्षक को किया सम्मानित
बलिया प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटेरिया ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक (टीएसआई) सुरेश चंद्र द्विवेदी को सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र देकर यह सम्मान दिया गया।
जासं,बलिया: प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटेरिया ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक (टीएसआई) सुरेश चंद्र द्विवेदी को सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र देकर यह सम्मान दिया गया।
दरअसल, सड़क सुरक्षा के प्रति अच्छा कार्य करने वाले 18 यातायात अधिकारियों और कर्मचारियों को'गुड सेमेरिटन'के रूप में सम्मान दिए जाने के लिए चयन हुआ। इसमें टीएसआई सुरेश चंद्र का भी नाम शामिल था। स्थानीय निकाय निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में सूबे के परिवहन मंत्री अशोक कटेरिया ने सभी यातायात अधिकारियों को पुरुस्कृत ़िकया। उत्कृष्ट कार्य सम्बन्धी प्रमाण पत्र भी दिया।
परिवहन मंत्री के हाथों सम्मानित होने के बाद उत्साह से लबरेज टीएसआई द्विवेदी ने कहा कि इससे निश्चित रूप से आगे बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है। मेरा प्रयास होगा कि शहर में यातायात व्यवस्था और दुरुस्त करने के साथ जो भी काम दिया जाएगा, पूरी मेहनत से उसे सम्पादित करूँगा। लखनऊ में हुए इस कार्यक्रम में परिवहन विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद थे।