धनबाद से बलिया के लिए आज से ट्रेन का संचालन
जागरण संवाददाता बलिया जनपद के हर गांव से झारखंड के धनबाद बोकारो व रांची से जुड़ाव ह
जागरण संवाददाता, बलिया : जनपद के हर गांव से झारखंड के धनबाद, बोकारो व रांची से जुड़ाव हैं। रेलवे रविवार को छठ पर्व पर धनबाद, सिकंदराबाद से बलिया के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन कर रहा है। यह धनबाद और बलिया के बीच चलने वाली पहली ट्रेन है। यह एक फेरा में चलेगी। सात नवंबर को सिकंदराबाद से चलेगी। 9 नवंबर को बलिया स्टेशन पहुंचेगी। इससे भविष्य में जिले से धनबाद के बीच सीधी ट्रेन चलने की उम्मीद बढ़ गई है। इस रूट पर ट्रेनों के संचालन न होने से सिर्फ विशेष कार्य पर ही आना- जाना रहता था। छपरा या बक्सर से बस से जाने में काफी परेशानी होती है। यह ट्रेन बोकारो और धनबाद होकर चलेगी। इस ट्रेन के चलने से दक्षिण भारत से झारखंड व बिहार के साथ यूपी के पूर्वांचल तक पहुंचने की राह आसान होगी।
----
धनबाद या उसके आसपास के अन्य जिलों के लिए ट्रेन चलाने की किसी ने अभी तक मांग नहीं की हैं। अगर भविष्य में मांग होगी तो रेलवे विचार करेगा।
- अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी।
----
सात को चलेगी बलिया के लिए :
सिकंदराबाद से बलिया के लिए सात नवंबर को छठ स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेलवे ने इस ट्रेन को बोकारो और धनबाद होकर चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन के चलने से दक्षिण भारत से झारखंड व बिहार के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल तक पहुंचने की राह आसान होगी। वापसी में बलिया से 10 नवंबर की रात में चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव हटिया, रांची, मूरी, चितरंजन, मधुपुर व जसीडीह में दिया गया है। बिहार के झाझा, पटना और छपरा में भी इसका ठहराव होगा।