तीन तलाक का जो कर रहे विरोध, चले जाएं इस्लामिक देश : सुरेंद्र ¨सह
लोकसभा में मुस्लिम महिलाओं के कल्याणार्थ तीन तलाक बिल का विरोध करने वालों को बैरिया विधायक सुरेंद्र ¨सह ने चेताया है कि यहां शरीयत कानून लागू नहीं है बल्कि देश का अपना कानून है जो धर्मनिरपेक्ष हैं। धर्म के आड़ में किसी को भी मनमानी करने की छूट नहीं दी जा सकती है। जो लोग तीन तलाक बिल का विरोध करते हैं उनकी असली मंशा मुस्लिम महिलाओं का शोषण करना है, जो इस देश में अब नहीं हो सकता। ऐसा चाहने वाले लोगों को इस देश को छोड़कर दूसरे देश में जाकर बस जाना चाहिए।
जासं, बैरिया (बलिया): लोकसभा में मुस्लिम महिलाओं के कल्याणार्थ तीन तलाक बिल का विरोध करने वालों को बैरिया विधायक सुरेंद्र ¨सह ने चेताया है कि यहां शरीयत कानून लागू नहीं है बल्कि देश का अपना कानून है जो धर्मनिरपेक्ष हैं। धर्म के आड़ में किसी को भी मनमानी करने की छूट नहीं दी जा सकती है। जो लोग तीन तलाक बिल का विरोध करते हैं उनकी असली मंशा मुस्लिम महिलाओं का शोषण करना है, जो इस देश में अब नहीं हो सकता। ऐसा चाहने वाले लोगों को इस देश को छोड़कर दूसरे देश में जाकर बस जाना चाहिए। विधायक शुक्रवार को अपने चांदपुर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सपा, बसपा, टीएमसी हित कई दलों द्वारा लोक सभा में इसका विरोध करने पर कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि अब इनके विषय में कुछ कहा जाए तो वह असंसदीय हो जाएगा। इसलिए इन्हें स्वयं अपने विषय में ¨चतन करना चाहिए कि वह ¨हदुस्तान को क्यों इस्लामिक देश बनाना चाह रहे हैं।