Move to Jagran APP

घर में घुसे चोर, चुरा ले गए खुशियां

घर में लड़के की शादी की तैयारी चल रही थी। परिवार

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 04:14 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 04:14 PM (IST)
घर में घुसे चोर, चुरा ले गए खुशियां
घर में घुसे चोर, चुरा ले गए खुशियां

जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया) : घर में लड़के की शादी की तैयारी चल रही थी। परिवार के सदस्य खुश थे। सभी मन से शादी की खरीदारी में जुटे थे। दुल्हन के लिए गहने भी ले चुके थे। इसी बीच घर में घुसे चोर सारी खुशियां चुरा ले गए।

loksabha election banner

बांसडीह थाना क्षेत्र के अच्छुहीं गांव में रमाकांत तिवारी के बेटे अजय तिवारी की शादी 24 अप्रैल को तय है। शुक्रवार की रात परिवार की महिलाएं घर में व पुरुष सदस्य बाहर सोये थे। रात को चोरों ने छत के सहारे चढ़कर घर में प्रवेश किया। सो रहीं महिलाओं के कमरों को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद बक्सों को तोड़कर लाखों के गहने और आलमारी में रखे 25 हजार रुपये लेकर पीछे के दरवाजे से निकल गए। सुबह जब महिलाएं उठीं तो बाहर से कुंडी बंद मिलने पर पुरुषों को फोन कर बताया। इसके बाद पीछे का दरवाजा खुला देख सब अंदर आए। महिलाओं को बाहर निकाला। चोरी के बाद बिखरा सामान देखकर महिलाएं रोने लगीं। पुलिस को सूचना दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.