अधिवक्ता के घर से चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने
ञ्जद्धद्बद्ग1द्गह्य ढ्डह्वह्मठ्ठह्ल द्वद्बद्यद्यद्बश्रठ्ठह्य श्रद्घ द्भद्ग2द्गद्यह्य द्घह्मश्रद्व ड्डस्त्र1श्रष्ड्डह्लद्गह्य द्धश्रह्वह्यद्गञ्जद्धद्बद्ग1द्गह्य ढ्डह्वह्मठ्ठह्ल द्वद्बद्यद्यद्बश्रठ्ठह्य श्रद्घ द्भद्ग2द्गद्यह्य द्घह्मश्रद्व ड्डस्त्र1श्रष्ड्डह्लद्गह्य द्धश्रह्वह्यद्गञ्जद्धद्बद्ग1द्गह्य ढ्डह्वह्मठ्ठह्ल द्वद्बद्यद्यद्बश्रठ्ठह्य श्रद्घ द्भद्ग2द्गद्यह्य द्घह्मश्रद्व ड्डस्त्र1श्रष्ड्डह्लद्गह्य द्धश्रह्वह्यद्गञ्जद्धद्बद्ग1द्गह्य ढ्डह्वह्मठ्ठह्ल द्वद्बद्यद्यद्बश्रठ्ठह्य श्रद्घ द्भद्ग2द्गद्यह्य द्घह्मश्रद्व ड्डस्त्र1श्रष्ड्डह्लद्गह्य द्धश्रह्वह्यद्गञ्जद्धद्बद्ग1द्गह्य ढ्डह्वह्मठ्ठह्ल द्वद्बद्यद्यद्बश्रठ्ठह्य श्रद्घ द्भद्ग2द्गद्यह्य द्घह्मश्रद्व ड्डस्त्र1श्रष्ड्डह्लद्गह्य द्धश्रह्वह्यद्ग
जागरण संवाददाता, पूर (बलिया) : पकड़ी थाना क्षेत्र के चकमोती गांव में सोमवार की रात चोरों ने अधिवक्ता सत्यदेव तिवारी के मकान की खिड़की का ग्रिल काटकर लाखों के जेवरात व नकदी चुरा लिए। परिवार वालों को इसकी जानकारी अगले दिन सुबह हुई। चोरी की घटना से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
अधिवक्ता सत्यदेव तिवारी के परिवार के सदस्य रात को खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सो गए। रात को चोरों ने मकान के पीछे से एक कमरे के खिड़की का ग्रिल काटकर कमरे में रखी आलमारी और बक्से का ताला तोड़ दिए। इसके बाद उसमें रखे सोने का हार, सिकड़ी, चार चूड़ी, अंगूठी, चांदी की पायल, पेटी समेत कीमती साड़ियां व नगदी चुरा लिए। सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों की नजर उस टूटी खिड़की पर पड़ी। इसके बाद उसकी जानकारी परिवार वालों को दी गई।
सूचना पाकर परिवार वालों के होश उड़ गए। कमरे के अंदर आलमारी व बक्सा का सामान पूरी तरह बिखरा पड़ा था। गहनों के खाली डिब्बा जहां- तहां पड़े हुए थे। ग्रामीणों ने बताया की कुछ माह पूर्व इसी तरह की चोरी हुई थी जिसका आज तक खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने पुलिस गश्त नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया है।