फिर जबरन बोया 150 बीघा खेत, आक्रोश
उत्तर प्रदेश-बिहार के सीमा पर बिहार के दबंगों का कहर जारी होने से उत्तर प्रदेश के किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार को बिहार के दबंगों ने बाबूबेल स्थित 150 बीघा खेतों में गेहूं और मसूर की बोआई कर दिया।
जागरण संवाददाता, मझौवां (बलिया): उत्तर प्रदेश-बिहार के सीमा पर बिहार के दबंगों का कहर जारी होने से उत्तर प्रदेश के किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार को बिहार के दबंगों ने बाबूबेल स्थित 150 बीघा खेतों में गेहूं और मसूर की बोआई कर दिया। वहां के किसान पतिराम ¨सह, धर्मनाथ ¨सह, विजय प्रताप ¨सह, हरदेव ¨सह, सत्यप्रकाश ¨सह आदि किसानों ने बताया कि कई बार शासन-प्रशासन को इस संदर्भ में अवगत कराया लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकला। इस सभी स्थितियों के बावजूद बिहार के दबंगों का मनोबल आज भी उसी तरह बना हुआ है। यहां के किसानों के सामने विडंबना यह है कि इनके खेत बिहार में पड़ते हैं जबकि ये मूल निवासी उत्तर प्रदेश के गायघाट थाना क्षेत्र हल्दी में पड़ता है। अब यहां की पुलिस इनका कोई मदद करने में असमर्थ है। वहीं बिहार पुलिस वहां के लोगों की हमेशा मदद करती रहती है।