Move to Jagran APP

विश्वविख्यात है भगवान राम का आदर्श

जासं, मनियर (बलिया) : विश्व ¨हदू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म सभा में सम्मिलित होकर वापस लौटे चेयरमैन मनियर भीम गुप्त ने राम मंदिर निर्माण का राग अलापा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 04:59 PM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 04:59 PM (IST)
विश्वविख्यात है भगवान राम का आदर्श
विश्वविख्यात है भगवान राम का आदर्श

जासं, मनियर (बलिया) : विश्व ¨हदू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म सभा में सम्मिलित होकर वापस लौटे चेयरमैन मनियर भीम गुप्त ने राम मंदिर निर्माण का राग अलापा। चेयरमैन ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि राम मन्दिर करोड़ों ¨हदुओं के आस्था का प्रतीक है। भगवान राम का आदर्श विश्वविख्यात है। उन्होंने अपने पिता के वचन को पूरा करने के लिए केवल राजगद्दी ही नहीं छोड़ी बल्कि 14 वर्ष का वनवास भी व्यतीत किए, जो उनके बहुत बड़े त्याग को दर्शाता है। राम का जन्म अयोध्या में हुआ था यह पूरी दुनिया जानती है। वहां मंदिर था तो मंदिर बनना चाहिए। मंदिर बनाने में कानूनी अड़चन आती है तो अब समय की मांग है कि इसके लिए विधेयक बनना चाहिए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.