Move to Jagran APP

पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी का दिखा असर

जनपद में ठंड का असर अब पूरी तरह से दिखने लगा है। पहाड़ी क्षेत्रों

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 05:16 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 05:16 PM (IST)
पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी का दिखा असर
पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी का दिखा असर

जागरण संवाददाता, बलिया: जनपद में ठंड का असर अब पूरी तरह से दिखने लगा है। पहाड़ी क्षेत्रों पर हुई बर्फबारी से गलन व ठिठुरन बढ़ गई है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार की सुबह ठंड के कारण लोग रजाई व कंबलों में ही सिकुड़े रहे। बिस्तर से उठे तो कोहरे के बीच लोगों की अपनी दिनचर्या शुरू हुई। यहां तक कि काम करने वाले व कार्यालय जाने वाले भी निर्धारित समय से विलंब से पहुंचे। धुंध के बीच भगवान भास्कर का दिन चढ़ने के साथ ही दीदार हुआ। धूप निकलने के बाद लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की।

loksabha election banner

ठंड के कारण लोग कांपते नजर आए। गलन के कारण बाइक चलाने वालों को काफी दिक्कत हुई। वहीं काम करने वाले मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ होता गया। लोग कामकाज के लिए निकलने लगे। दोपहर तक धूप चटख हो गई लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। ठंड के कारण सबसे अधिक दिक्कत बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को हुई। ठंड के कारण शाम को सड़कें सूनी रहीं। दुकानें भी जल्द बंद होने लगीं। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम विज्ञान प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.05 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.05 रहा। दूसरी ओर रात्रि में सड़कों पर रात गुजारने वालों को काफी मुश्किल हुई। हालांकि कुछ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था दिखी लेकिन वह भी नाकाफी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.