पीड़ितों की पीड़ा दूर करना जनप्रतिनिधियों का दायित्व
पीड़ितों की पीड़ा दूर करना जनप्रतिनिधियों का दायित्व सुरेंद्र सिंह
जासं, दोकटी (बलिया) : जनता की पीड़ा दूर करने का दायित्व जनप्रतिनिधियों का है। यह बात बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहीं। वह मंगलवार को रामपुर कोड़रहा से बिहार सीमा तक डेढ़ करोड़ की लागत से बनी पक्की पिच सड़क व आरसीसी सड़क के लोकार्पण के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि अपने सांसद वीरेंद्र सिंह, नीरज शेखर व बिहार के आरा के सांसद आरके सिंह से आग्रह कर संयुक्त रूप से प्रयास होगा कि महुली घाट पर गंगा के ऊपर पक्का पुल बने। जिस दिन पक्का पुल महुली में बन जाएगा, उस दिन हमारे क्षेत्र में विकास की पहिया तेजी से घूमने लगेगी। मुरली छपरा के पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नंदजी सिंह, डब्लू सिंह, परशुराम सिंह, कौशल सिंह, चिटपुट सिंह, शत्रुघ्न सिंह, माधवेंद्र सिंह, राधेश्याम पांडेय ने विधायक व पूर्व प्रमुख का स्वागत किया।