महंगाई व बेरोजगारी की समस्या जस की तस
बलिया दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई बीजेपी सरकार अभी तक लाखों का आंकड़ा भी नही छू सकी। देश मे बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। इसके कारण देश मे गरीबी और हिसा बढ़ती है। सपा का मानना है कि देश व प्रदेश में हिसा रोकने के लिए बेरोजगारी दूर करना पड़ेगा उ
जागरण संवाददाता, बलिया : दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई बीजेपी सरकार अभी तक लाखों का आंकड़ा भी नही छू सकी है। देश मे बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। इसके कारण देश में गरीबी और हिसा बढ़ती है। समाजवादी पार्टी का मानना है कि देश व प्रदेश में हिसा रोकने के लिए बेरोजगारी दूर करनी पड़ेगी। यह बात सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को सिर्फ कुछ पूंजीपतियों की झोली भरने की चिता है। सारी व्यवस्था निजीकरण करती जा रही है। 90 दिन के अंदर महंगाई खत्म करने व स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट लागू कर किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया गया था, कितु छह वर्ष बाद फसल की लागत मूल्य तक नहीं दिला पा रहे है। बिजली का एक यूनिट भाजपा सरकार ने पैदा नहीं किया, जो हमारी सरकार ने बिजली तैयार किया था उसी को प्रति यूनिट दोगुने मूल्य पर उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ बाकी है। धान क्रय के अधिकतर केंद्र बन्द हैं। किसान बिचौलियों को कम रेट पर धान बेचने को मजबूर है।
उत्तम पटेल ने कहा कि सभी के विकास के लिए सपा जातिगत गणना की मांग कर रही है। आजम खान के जेल जाने के एक सवाल पर कहा कि सरकार द्वेष की राजनीति कर रही है। समय आने पर जनता व पार्टी इसका जवाब देगी।