पालीथिन के प्रयोग के खिलाफ निकाली गई जनजागरण रैली
जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) :पालीथिन के प्रयोग के खिलाफ बुधवार को स्थानीय नगर पंचायत
जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) :पालीथिन के प्रयोग के खिलाफ बुधवार को स्थानीय नगर पंचायत के कर्मचारियों ने यहां अधिशासी अधिकारी संजय कुमार राव के नेतृत्व में जनजागरण रैली निकाली। नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण से निकली रैली नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण के बाद पुन: पूर्व स्थान पर वापस आकर समाप्त हुई। भ्रमण के दौरान रैली में शामिल कर्मचारी अपने हाथों में प्लास्टिक से होने वाली हानि व उसका उपयोग नहीं करने से संबंधित तरह-तरह के स्लोगन लिखी तख्तियां लिए चल रहे थे। इस दौरान अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर कर्मचारियों की टीम ने मार्ग पर पड़ने वाले एक दर्जन दुकानों पर पहुंच कर प्लास्टिक की जांच किया। साथ ही उन्हें प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सलाह दिया। जांच के दौरान किसी भी दुकान से प्लास्टिक की थैली नहीं मिली। स्वच्छता अभियान की सफलता व पर्यावरण की स्वच्छता हेतु प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक के थैले के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया है। अताउल्लाह खान, हजारी पाण्डेय, परशुराम आदि शामिल थे।
चलाएंगे सघन अभियान : अधिशासी अधिकारी
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत संजय कुमार राव ने बताया कि प्लास्टिक के थैले के प्रयोग पर सख्त निगाह रखी जाएगी। प्लास्टिक के थैले व उसमें सामान बेचने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जो भी दुकानदार उसे बेचते हुए पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।