जिले के प्रगतिशल किसान को राज्यपाल ने किया सम्मानित
जिले के प्रगतिशील किसानों में शुमार धीरेन्द्र शर्मा को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को सम्मानित किया। बाराबंकी के दौलतपुर स्थित उच्च तकनीकी सलाह केन्द्र पर आयोजित खेती की बात खेत पर नामक राष्ट्रीय कृषि तकनीकी सम्मेलन में यह सम्मान दिया गया।
जासं बलिया: जिले के प्रगतिशील किसानों में शुमार धीरेन्द्र शर्मा को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को सम्मानित किया। बाराबंकी के दौलतपुर स्थित उच्च तकनीकी सलाह केन्द्र पर आयोजित 'खेती की बात खेत पर' नामक राष्ट्रीय कृषि तकनीकी सम्मेलन में यह सम्मान दिया गया। राज्यपाल के हाथों मिले सम्मान ने जिले के किसानों का जहां हौसला अफाजाई किया है वहीं खेती-किसानी से जी चुराने वाले लोगों के लिए एक सबक भी है। नवोन्मेषी खेती के लिए जाने वाले धीरेन्द्र शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं है। खेती की अपनी विशिष्ट शैली के लिए जाने वाले धीरेन्द्र लगभग आधा दर्जन बार जनपद स्तरीय प्रगतिशील किसान सम्मान भी प्राप्त कर चुके हैं। कृषि में उच्च तकनीकी का प्रयोग कर कम लागत में अधिक उत्पाद प्राप्त करने के मामले में इनका कोई सानी नहीं है। हाईटेक खेती से टमाटर, तरबूज और केला का बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। बताया कि खेती-किसानी में कम लागत के लिए तकनीकी का प्रयोग करना बेहद जरुरी है। तभी उत्पादन लागत कम व उत्पादन अधिक प्राप्त होगा।