फेफना के सचिवालय में बाहरी व्यक्ति का कब्जा
ग्राम पंचायत फेफना के सचिवालय में एक दूसरे पंचायत के व्यक्ति
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 05:22 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 05:22 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फेफना (बलिया) : ग्राम पंचायत फेफना के सचिवालय में एक दूसरे पंचायत के व्यक्ति का कब्जा है। सचिव कोई कार्य नहीं कर सकते। सचिव द्वारा ग्राम प्रधान को चार्ज भी नहीं दिया गया है। परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य कार्यो के लिए ग्राम सचिवालय पर आने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है। सचिव अंशुमान सिंह ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कुछ नहीं कहना है। गड़वार के बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने बताया कि सचिवालय फेफना पर प्राइवेट व्यक्ति द्वारा सरकारी कार्य करने की जानकारी नहीं है। कार्रवाई की जाएगी। ग्राम सचिवालय किसी की निजी संपत्ति नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें