विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गांव के खेत खलिहान से होकर गुजरता देश का विकास

By JagranEdited By:
Published: Mon, 01 Nov 2021 09:50 PM (IST)

जागरण संवाददाता दोकटी (बलिया) सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि देश का विकास गांव गरीब

गांव के खेत खलिहान से होकर गुजरता देश का विकास
गांव के खेत खलिहान से होकर गुजरता देश का विकास

जागरण संवाददाता, दोकटी (बलिया) : सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि देश का विकास गांव गरीब किसान के खेत खलिहान से होकर गुजरता है। इसकी उपेक्षा नहीं की जा सकती। सांसद सोमवार को ब्लाक मुख्यालय मुरली छपरा प्रांगण में आयोजित फील्ड डे गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व में सबसे ज्यादा दलहन और तिलहन के पैदावार के लिए हमारा देश अग्रणी है फिर भी बाहर से आयात करना पड़ता है। इसे बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार गंभीर है। ग्रामीणों की शिकायत पर सांसद ने बैंक के अधिकारियों को हिदायत दिया कर अगर कोई पशुपालक लोन के लिए जाता है तो उसे हर हाल में दिया जाए। कहा कि लोगों को किसी भी कार्य के लिए बलिया जाने की जरूरत नहीं है। वह किसी भी प्रकार का आवेदन ब्लॉक पर जमा करेगा। यह वीडीओ की जिम्मेदारी होगी कि संबंधित विभाग में आवेदन भेजें और एक सप्ताह के अंदर उसका निस्तारण कराएं। सांसद ने एलडीएम राजकुमार पांडेय को निर्देशित किया कि वह अपने बैंक के कर्मचारियों को लोन देने की हिदायत दें। एलडीएम ने घोषणा किया कि जिसको भी झटका मशीन खरीदना होगा बैंक लोन देगा। समाज कल्याण अधिकारी को बीच में उठ कर जाने पर सांसद ने उन्हें हिदायत दिया। सर्वप्रथम सांसद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गोष्ठी में ब्लाक प्रमुख मुरली छपरा कंहैया सिंह, ब्लाक प्रमुख बैरिया मधु सिंह, मनोज सिंह, विजय बहादुर सिंह, अरविद सिंह, विनोद यादव आदि मौजूद थे। संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया।