नाले पर खून से लथपथ मिला युवक का शव
ञ्जद्धद्ग ढ्डश्रस्त्र4 श्रद्घ ड्ड 4श्रह्वठ्ठद्द द्वड्डठ्ठ द्घश्रह्वठ्ठस्त्र ष्श्र1द्गह्मद्गस्त्र 2द्बह्लद्ध ढ्डद्यश्रश्रस्त्र श्र1द्गह्म ह्लद्धद्ग स्त्रह्मड्डद्बठ्ठञ्जद्धद्ग ढ्डश्रस्त्र4 श्रद्घ ड्ड 4श्रह्वठ्ठद्द द्वड्डठ्ठ द्घश्रह्वठ्ठस्त्र ष्श्र1द्गह्मद्गस्त्र 2द्बह्लद्ध ढ्डद्यश्रश्रस्त्र श्र1द्गह्म ह्लद्धद्ग स्त्रह्मड्डद्बठ्ठञ्जद्धद्ग ढ्डश्रस्त्र4 श्रद्घ ड्ड 4श्रह्वठ्ठद्द द्वड्डठ्ठ द्घश्रह्वठ्ठस्त्र ष्श्र1द्गह्मद्गस्त्र 2द्बह्लद्ध ढ्डद्यश्रश्रस्त्र श्र1द्गह्म ह्लद्धद्ग स्त्रह्मड्डद्बठ्ठञ्जद्धद्ग ढ्डश्रस्त्र4 श्रद्घ ड्ड 4श्रह्वठ्ठद्द द्वड्डठ्ठ द्घश्रह्वठ्ठस्त्र ष्श्र1द्गह्मद्गस्त्र 2द्बह्लद्ध ढ्डद्यश्रश्रस्त्र श्र1द्गह्म ह्लद्धद्ग स्त्रह्मड्डद्बठ्ठ
जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया): नगर पंचायत के स्टेट बैंक मार्ग पर मंगलवार की सुबह नाला के पास राजेंद्र पटेल (38) का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसके बगल में स्थित टीन शेड पर खून से राजेंद्र का नाम लिखा था। इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। राजेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की पूर्व संध्या पर राजेंद्र ने नशे की हालत में परिवार वालों से मारपीट की थी।
राजेंद्र पटेल मजदूरी का काम करते थे। वह अक्सर नशे की हालत में आकर परिवार में मारपीट करता था। सोमवार की देर शाम को भी वह नशे की हालत में अपने घर पहुंचा। इसके बाद परिवार वालों से जमकर विवाद किया। इस दौरान उसकी हाथ की अंगुली कट गई थी। परिवार वालों ने उस पर पट्टी बांध दिया। इसके बाद वह छत पर सोने चला गया। सुबह जब लोग उस रास्ते से गुजरे तो नाला के अंदर उसका मुंह व शरीर का आधा हिस्सा बाहर देख अवाक हो गए। इसकी जानकारी लोगों ने परिवार वालों को दी। यह देख परिवार वाले अवाक हो गए और दहाड़ मारकर रोने लगी। वहीं टीन शेड में खून से लिखा उसका नाम मिला। इस पर लोगों को घटना को लेकर संदेह होने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राजेंद्र की पत्नी सुनीता पटेल का कहना है कि वह अक्सर नशे में यह मारपीट करते थे। देर शाम को भी वे नशे की हालत में मारपीट किए थे। वह रात को किसी पहर छत से नीचे सड़क पर गिर गए होंगे। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि वह नशे की हालत में छत से गिर गया होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। संभवत: उसने घायल अवस्था में ही अपना नाम लिख दिया होगा। मृतक की मां चांदकली और बहन सबिता अपने भाई की हत्या की बात कहकर रो रही थीं। इससे उसकी मौत संदिग्ध लग रही है।