पिकअप के धक्के से टेंपो पलटा, दो गंभीर
जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) रसड़ा- बलिया मार्ग के अमहर चट्टी के समीप सोमवार की सुबह
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 06:16 PM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 06:16 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : रसड़ा- बलिया मार्ग के अमहर चट्टी के समीप सोमवार की सुबह पिकअप के धक्के से टेंपो पलट गया। उस पर सवार दो यात्री रामजी (25) निवासी रामपुर चिट तथा श्वेता (20) निवासी पहाड़पुर गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। टेंपो यात्रियों को लेकर बलिया की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने धक्का मार दिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। वहीं टेंपो खाई में पलट गया। गंभीर रूप से घायल दोनों यात्रियों को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें