किशोरियों को मिला पौष्टिक आहार
बाल विकास परियोजना कार्यालय नवानगर में शुक्रवार को 11 से 14 वर्ष की किशोरियों को पौष्टिक आहार वितरित किया गया। इस दौरान 41 किशोरियों को लाभांवित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 06:23 PM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 06:23 PM (IST)
जासं, सिकंदरपुर (बलिया): बाल विकास परियोजना कार्यालय नवानगर में शुक्रवार को 11 से 14 वर्ष की किशोरियों को पौष्टिक आहार वितरित किया गया। इस दौरान 41 किशोरियों को लाभांवित किया गया। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी शैल कुमारी पांडेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के विकास व सुपोषण के लिए सरकार द्वारा यि कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से बालिकाओं को चिन्हित करने और लाभांवित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर विवेक वर्धन पांडेय, शनिचरी देवी, मीरा पांडेय, मंजू राय, सायरा खातून, निकहत परवीन आदि मौजूद थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें