सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल अभ्यर्थियों का सम्मान
बलिया कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर रविवार को स्व. राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र नागेन्द्र सिंह को लैपटाप द्वितीय स्थान पर रहे अश्वनी शर्मा को टैबलेट व तृतीय स्थान पर रहे पवन कश्यप को साइकिल व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
जागरण संवाददाता, बलिया : कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर रविवार को स्व. राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र नागेन्द्र सिंह को लैपटाप, द्वितीय स्थान पर रहे अश्वनी शर्मा को टैबलेट व तृतीय स्थान पर रहे पवन कश्यप को साइकिल व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष बृजेश सिंह गाट की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान 57 सफल अभ्यर्थियों को कलाई घड़ी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारत के विकास में उनके योगदान पर विस्तृत चर्चा की। समारोह में दिग्विजय सिंह, शैलेन्द्र सिंह पप्पू, राजीव उपाध्याय, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जनार्दन सिंह यादव, उषा सिंह, सत्य प्रकाश मुन्ना, ओमप्रकाश तिवारी, जितेन्द्र राय, मिन्टू पाण्डेय, भैया लल्लू सिंह, पारस वर्मा, शिव प्रताप ओझा, गिरीश कांत गांधी, सागर सिंह राहुल, विजय मिश्र आदि उपस्थित रहे।