जन विरोधी कार्यों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन 19 को
रसड़ा (बलिया) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी विधान सभा रसड़ा द्वारा सरकार के जन विरोधी नीतियों महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी सहित राजभर प्रजापति चौहान सहित अन्य पिछड़े समाज के लोगों के साथ हो रहे उत्पीड़न तथा न्याय दिलाने के लिए रसड़ा तहसील मुख्यालय पर 19 सितम्बर को प्रात 10 बजे से विशाल धरना-प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी देते हुए रसड़ा विधान सभा के अध्यक्ष अवधेश राजभर व वरिष्ठ नेता जावेद अंसारी ने इस धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सफल बनाने की अपील की है।
रसड़ा (बलिया) : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी विधानसभा रसड़ा की ओर से सरकार की जन विरोधी नीतियों, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के विरोध में रसड़ा तहसील मुख्यालय पर 19 सितंबर को प्रात: 10 बजे से धरना-प्रदर्शन होगा। रसड़ा विधानसभा के अध्यक्ष अवधेश राजभर व वरिष्ठ नेता जावेद अंसारी ने यह जानकारी दी।