कलेक्ट्रेट परिसर में छात्रों ने किया प्रदर्शन
जासं, बलिया : सुदिष्टपुरी महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य पर जांचोपरांत जिलाधिकारी द्वारा क
जासं, बलिया : सुदिष्टपुरी महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य पर जांचोपरांत जिलाधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही न करने के कारण सुदिष्टपुरी के छात्रनेताओं द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर शनिवार से क्रमिक अनशन शुरू किया गया। छात्रनेताओं ने कहा कि यदि हमारी मांगों को नहीं माना गया तो 24 सितंबर से अनशन में तब्दील हो जाएगा। सुदिष्टपुरी के कार्यवाहक प्राचार्य राज्यपाल द्वारा हटाए जाने के बाद उनके द्वारा योजित याचिका को उच्च न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया। यह जिलाधिकारी के जांच में भी स्पष्ट है परंतु जिलाधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है और प्राचार्य द्वारा सत्र 2018-19 में स्नातक में एक हजार तथा स्नातकोत्तर में 5500 रुपये शुल्क वृद्धि कर दी गई। प्राचार्य द्वारा कहा जा रहा है कि यह फीस वृद्धि जिलाधिकारी द्वारा की गई है। छात्रनेताओं ने कहा कि भ्रष्ट प्राचार्य को हटाया नहीं जाता तथा छात्रों का शुल्क जो अधिक लिया गया उसकी वापसी नहीं होती है तो यह आंदोलन और उग्र हो जाएगा। इस मौके पर राजकुमार यादव, प्रदीप कुमार, रवि केशरी, अजीत यादव, नीतेश ¨सह, विकास गुप्त, अभिषेक मिश्र, राहुल गुप्त, राहुल तिवारी आदि मौजूद थे।