जमीन के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, तीन गंभीर
जागरण संवाददाता पूर (बलिया) पकड़ी थाना अंतर्गत पूर गांव में सोमवार की सुबह दो पक्षों में ज
जागरण संवाददाता, पूर (बलिया) : पकड़ी थाना अंतर्गत पूर गांव में सोमवार की सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में अखिलेश सिंह व अशोक सिंह के बीच जमीन संबंधी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है।
रविवार की रात में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। सोमवार की सुबह दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। कहासुनी होने लगी और देखते-देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडे से प्रहार करने लगे। इसमें अखिलेश सिंह, अजय सिंह व दूसरे पक्ष के अशोक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों पक्षों की तरफ से पकड़ी थाने में तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।