Move to Jagran APP

किसानों संग सौतेला व्यवहार, बढ़ रहा आक्रोश

केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इससे किसानों की खुशहाली छीन रही है। अन्नदाताओं का दिल टूटेगा तो हिदुस्तान रोएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 06:34 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 12:12 AM (IST)
किसानों संग सौतेला व्यवहार, बढ़ रहा आक्रोश
किसानों संग सौतेला व्यवहार, बढ़ रहा आक्रोश

जासं, दुबहड़ (बलिया) : केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इससे किसानों की खुशहाली छीन रही है। अन्नदाताओं का दिल टूटेगा, तो हिदुस्तान रोएगा। शोषण व उत्पीड़न से अन्नदाताओं का आक्रोश बढ़ रहा है। उक्त बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सचिन नाईक ने क्षेत्र के घोड़हरा बाजार में शनिवार को किसान जागरूकता अभियान के तहत आयोजित जनचौपाल में कहीं।

loksabha election banner

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार सीएए व एनआरसी जैसे निरर्थक मुद्दे को उछाल कर किसानों, युवाओं व बेरोजगारों का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। महंगे खाद व बीज पर लगाम लगाने की बजाय अनर्गल प्रलाप किया जा रहा है। आदिवासी, दलित, शोषित व पीड़ितों की आवाज दबाई जा रही है। देशवासियों को गाय-गोबर, हिदू-मुसलमान व जातिवाद की राजनीति में फंसाकर आपसी सौहार्द को खराब किया जा रहा है। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रमन पांडेय, रमन सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, सच्चिदानंद उपाध्याय, राजीव सिंह, पूजा वर्मा, रामधनी सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता ओमप्रकाश पांडेय व संचालन ओमप्रकाश तिवारी ने किया। किसानों के मन की बात भी सुन लेते पीएम : सचिन नायक

जासं, बिल्थरारोड : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सचिन नायक ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया से मन की बात कहने वाले पीएम कभी किसानों के मन की बात भी सुन लेते तो कितना अच्छा होता। तुर्तीपार चौराहा पर किसानों के सम्मान में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश सरकार को विभिन्न मोर्चो पर विफल करार देते हुए कहा कि योगी सरकार किसान व नौजवान विरोधी है। इस दौरान किसानों को फार्म उपलब्ध कराते हुए बेहिचक अपनी बात रखने की अपील की।

कांग्रेस नेता कमलेश सिंह ने कहा कि धरती का सीना चीरकर दुनिया को अन्न देने वाले अन्नदाताओं के खुशहाली की बात करने की बजाय ध्यान भटकाने वाला कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर जनार्दन यादव, जयप्रकाश चौधरी, जवाहर चौहान, पवन चौबे, अखिलेश कन्नौजिया, अहमद कमाल, माजिद नोमानी, वीरेंद्र यादव, अमरनाथ राम आदि मौजूद थे। संचालन मृत्युंजय शुक्ला ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.