मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी महासंघ ने दिया धरना
विभिन्न मांगों के समर्थन में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट में गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया गया। धरना में राज्य कर्मचारियों सहित शिक्षक, आंगनबाड़ी, रसोइयां, आशा बहू, पीआरडी जवानों ने भाग लिया। इस दौरान जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। धरना को संबोधित
जागरण संवाददाता, बलिया : विभिन्न मांगों के समर्थन में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट में गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया गया। धरना में राज्य कर्मचारियों सहित शिक्षक, आंगनबाड़ी, रसोइयां, आशा बहू, पीआरडी जवानों ने भाग लिया। इस दौरान डीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। धरना को संबोधित करते हुए महासंघ के जनपद अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि हमारी मांगों को नहीं माना जाता है तो आठ व नौ जनवरी को हड़ताल किया जाएगा। शिक्षणेत्तर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मुर्तुजा हुसैन ने कहा कि हम लोग एक होकर संघर्ष करेंगे तभी हम सभी की मांगें पूरी होगी। इस मौके पर रामनाथ पासवान, नागेंद्र श्रीवास्तव, संतोष तिवारी, ददन भारती, अजीत यादव, भूपेंद्र ¨सह, सुरेश यादव, मतिउर्रहमान, रामप्रकाश श्रीवास्तव, रंजय यादव, चौधरी आनंद आदि मौजूद थे। अध्यक्षता प्रताप नारायण उपाध्याय व संचालन राजेश रावत ने किया।
---
प्रमुख मांगें-
-पुरानी पेंशन योजना बहल किया जाए।
-संविदा व आउटसोर्सिंग वर्कर जैसे आंगनबाड़ी, रसोइयां, आशा बहु, संगनी आदि को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। जब तक घोषित नहीं किया जाता न्यूनतम 18000 रुपये दिए जाए।
-सातवें वेतन आयोग में वेतनमान 26000 रुपये दिया जाए।