रोटी बैंक का शुभारंभ
श्री नागेंद्र यादव मानव सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में श्री नागेंद्र यादव मानव सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में श्री नागेंद्र यादव मानव सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में श्री नागेंद्र यादव मानव सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में श्री नागेंद्र यादव मानव सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में
सिकन्दरपुर (बलिया) : स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंप लगाकर रोटी बैंक का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि विश्राम यादव ने कहा कि रोटी, कपड़ा, मकान मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताएं हैं। रोटी के लिए ही व्यक्ति अपना घर छोड़कर सात समंदर पार जाता है। यह बहुत कष्ट की बात है की प्रत्येक वर्ष भोजन के अभाव में हजारों लोगों की मौत हो जाती है। उससे अधिक भोजन नालों में बहा दिया जाता है। यह बड़े दुर्भाग्य की बात है। नागेंद्र यादव मानव सेवा ट्रस्ट के संस्थापक जितेंद्र कुमार यादव का उद्देश्य है कि भोजन का सदुपयोग हो और यह प्रयास है कि कोई व्यक्ति भूखा न रहे। प्रारंभ में हर हफ्ते गरीबों को निशुल्क भोजन दिया जाएगा। आगे चलकर प्रतिदिन भोजन वितरण किया जाएगा। इस दौरान पुष्कर राय ,शंकर दयाल यादव, नरसिंह नायडू, आशुतोष कुमार आदि ने मौजूद रहे। अध्यक्षता शिक्षाविद् डॉ विद्यासागर उपाध्याय, संचालन बड़े लाल यादव ने किया।