चाकूबाजी, हवाई फाय¨रग से भगदड़
चाकूबाजी, हवाई फाय¨रग से भगदड़ जासं, बैरिया (बलिया) : बैरिया स्थानीय तिराहे पर शनिवार की देर शाम फाय¨रग व चाकूबाजी से दहशत फैल गई। वहां भगदड़ मच गई। सोनबरसा गांव निवासी प्रशान्त उपाध्याय (30) को कुछ लोगों ने चाकू मारकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फाय¨रग भी की गई। एकाएक होने वाली घटना से बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानें बंद होने लगीं। घटना पुलिस पिकेट ड्यूटी व पुलिस चौकी के करीब की है। इधर बाजार मे प्रशान्त उपाध्याय के साथ मारपीट की घटना सुनकर गांव में उसके पक्ष के लोगों ने मारपीट करने वाले पक्ष के हरेराम उपाध्याय (60) की सोनबरसा हास्पिटल गेट पर पिटाई की। दोनों पक्ष बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के ही निवासी हैं। दोनों पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा है। लगभग डेढ़ माह पहले भी मारपीट की घटना हो चुकी है। चिकित्सकों ने दोनों लोगों की स्थिति गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जासं, बैरिया (बलिया) : बैरिया स्थानीय तिराहे पर शनिवार की देर शाम फाय¨रग व चाकूबाजी से दहशत फैल गई। वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। सोनबरसा गांव निवासी प्रशान्त उपाध्याय (30) को कुछ लोगों ने चाकू मारकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फाय¨रग भी की गई। एकाएक होने वाली घटना से बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानें बंद होने लगीं। घटना पुलिस पिकेट ड्यूटी व पुलिस चौकी के करीब की है। इधर बाजार मे प्रशान्त उपाध्याय के साथ मारपीट की घटना सुनकर गांव में उसके पक्ष के लोगों ने मारपीट करने वाले पक्ष के हरेराम उपाध्याय (60) की सोनबरसा हास्पिटल गेट पर पिटाई की। दोनों पक्ष बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के ही निवासी हैं। दोनों पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा है। लगभग डेढ़ माह पहले भी मारपीट की घटना हो चुकी है। चिकित्सकों ने दोनों लोगों की स्थिति गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।