Move to Jagran APP

बिगड़ी कानून-व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

जागरण संवाददाता बलिया सूबे की ध्वस्त कानून-व्यवस्था के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी के

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 05:24 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 06:07 PM (IST)
बिगड़ी कानून-व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
बिगड़ी कानून-व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, बलिया : सूबे की ध्वस्त कानून-व्यवस्था के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारे लगाए गए।

loksabha election banner

प्रदर्शनकारी रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर ग्रामसभा में हुए गोलीकांड के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। प्रशासनिक अमला की उपस्थिति में हुए गोलीकांड की घटना के साथ ही प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर आक्रोश जताया। महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ने पर नाराजगी जताई। पत्रक देने के दौरान जिलाधिकारी के न होने पर सपा नेता कलेक्ट्रेट में बैठ गए। इनके साथ दुर्जनपुर कांड में मृतक जय प्रकाश पाल के भाई सूरज पाल भी साथ आए थे। इसके बाद एडीएम ने आकर पत्रक लिया।

सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। मुख्यमंत्री की ठोको नीति के कारण कहीं पुलिस जनता को ठोक रही है तो कहीं जनता पुलिस को। पत्रक में कहा गया है कि दुर्जनपुर गोलीकांड के एक दिन पहले बलिया नगर के आनंद नगर मोहल्ले में दिव्यांग अंडा विक्रेता अजित कुमार गुप्त की हत्या हो गई। अपराधी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति भाजपा मंत्री और विधायक की अनर्गल टिप्पणी पर गुस्सा जताया गया।

पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रि•ावी ने कहा कि सरकार और इसके मुखिया सभी मोर्चों पर फेल हो गए। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं,शोषितों वंचितों की कोई सुनने वाला कोई नहीं है। प्रदर्शन में पूर्व विधायक मंजू सिंह, गोरख पासवान, सुभाष यादव, पूर्व चैयरमैन लक्षमण गुप्ता, मृत्युंजय तिवारी बब्बलू, डा. विश्राम सिंह यादव आदि ने भाग लिया। संचालन सुशील पाण्डेय कान्हजी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.