दमन झेल रहे सत्याग्रहियों को सपा देगी संविधान रक्षक सम्मान
दमन झेल रहे सत्याग्रहियों को सपा देगी संविधान रक्षक सम्मान
जागरण संवाददाता, बलिया: उत्तर प्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार का दमन झेल रहे छात्र, छात्राओं, नवजवानों, मजदूरों, किसानों, अध्यापकों, वकीलों, डॉक्टरों, कवियों, पत्रकारों और सांस्कृतिक कर्मियों को समाजवादी पार्टी संविधान रक्षक सेनानी सम्मान से सम्मानित करेगी।
राम गोविद ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 19 दिसंबर को समाजवादियों ने प्रदेशव्यापी धरना दिया और प्रदर्शन किया। सरकार की तरह-तरह की धमकियों के बावजूद समाजवादी सड़क पर उतरे और शांतिपूर्ण तरीके से संविधान और लोकतंत्र की हत्या का विरोध किए। अब प्रशासन सपा नेताओं को चिह्नित कर तरह-तरह के फर्जी मुकदमों में फंसा रहा है।