एसपी ने सिकंदरपुर नगर में किया गश्त, जुलूस मार्ग को देखा
-स्क्क श्रढ्डह्यद्गह्म1द्गस्त्र श्चड्डह्लह्मश्रद्य श्चह्मश्रष्द्गह्यह्यद्बश्रठ्ठ ह्मश्रह्वह्लद्ग द्बठ्ठ स्द्बद्मड्डठ्ठस्त्रड्डह्मश्चह्वह्म ष्द्बह्ल4-स्क्क श्रढ्डह्यद्गह्म1द्गस्त्र श्चड्डह्लह्मश्रद्य श्चह्मश्रष्द्गह्यह्यद्बश्रठ्ठ ह्मश्रह्वह्लद्ग द्बठ्ठ स्द्बद्मड्डठ्ठस्त्रड्डह्मश्चह्वह्म ष्द्बह्ल4-स्क्क श्रढ्डह्यद्गह्म1द्गस्त्र श्चड्डह्लह्मश्रद्य श्चह्मश्रष्द्गह्यह्यद्बश्रठ्ठ ह्मश्रह्वह्लद्ग द्बठ्ठ स्द्बद्मड्डठ्ठस्त्रड्डह्मश्चह्वह्म ष्द्बह्ल4-स्क्क श्रढ्डह्यद्गह्म1द्गस्त्र श्चड्डह्लह्मश्रद्य श्चह्मश्रष्द्गह्यह्यद्बश्रठ्ठ ह्मश्रह्वह्लद्ग द्बठ्ठ स्द्बद्मड्डठ्ठस्त्रड्डह्मश्चह्वह्म ष्द्बह्ल4
जागरण संवाददाता: पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने सोमवार की देर शाम को सिकंदरपुर कस्बे में गश्त किया। इस दौरान वहां निकलने वाले महावीर जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। साथ ही लोगों से बातचीत की। कहा कि त्योहार हंसी खुशी का होता है। इसमें हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है। आपसी भाईचारे के साथ त्योहार को मनाए। अगर किसी को दिक्कत आ रही है तो वह इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने अखाड़ेदारों से भी इस संदर्भ में बातचीत की। साथ ही कहा कि ऐसा काम न हो जिससे माहौल बिगड़े। कहा कि पुलिस असमाजिक तत्वों से सख्ती से निपटेगी। इसके लिए पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने पूर्व में हुई घटनाओं के बारे में मातहतों से विधिवत जानकारी ली। अखाड़ों के गुजरने वाली गलियों को भी देखा। इस दौरान उन्होंने बाइक सवारों को रोकर हेलमेट पहनने की नसीहत दी। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह, सीओ व एसओ मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप