बलिया में नेपाल त्रासदी के पीड़ित परिवार के घर पहुंचे दिवंगत विधायक के पुत्र, दिया दो लाख का चेक
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में पत्नी और बेटे को खोने वाले बलिया के पन्नालाल चौरसिया को दिवंगत विधायक के ...और पढ़ें

बलिया में नेपाल बाढ़ त्रासदी पीड़ित परिवार को दिवंगत विधायक के पुत्र ने दी दो लाख की सहायता।
HighLights
नेपाल बाढ़ में बलिया के परिवार ने खोए सदस्य।
दिवंगत विधायक के पुत्र ने दी ₹2 लाख की सहायता।
परिवार को नौकरी और तेरहवीं का खर्च उठाने का वादा।
जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया)। नेपाल में 26 अगस्त को आए विनाशकारी सैलाब में बलिया जनपद के आदर्श नगर पालिका रसड़ा के पुरानी मस्जिद निवासी एवं नेपाल में कपड़े के बड़े कारोबारी पन्नालाल चौरसिया की पत्नी उषा देवी तथा 18 वर्षीय पुत्र राहुल चौरसिया बह गए थे।
शनिवार को रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के पुत्र युकेश सिंह ने सीएसआईएल के प्रबंध निदेशक रमेश सिंह के साथ पुरानी मस्जिद पहुंचकर पीड़ित पन्नालाल चौरसिया, उनके छोटे भाई अशोक चौरसिया सहित सभी स्वजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान युकेश सिंह ने पीड़ित पन्नालाल चौरसिया को दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया। साथ ही त्रासदी में मृत उषा देवी और राहुल चौरसिया के तेरही संस्कार का संपूर्ण खर्च वहन करने की बात कही। इसके अलावा सीएसआईएल कंपनी में परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का भरोसा भी दिलाया।
इस अवसर पर चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल, मुन्ना सिंह, राजेश जायसवाल, पिंकी सिंह, मुन्ना कन्नौजिया, बब्लू सिंह आदि मौजूद रहे। पन्नालाल चौरसिया और उनके भाई अशोक चौरसिया करीब 40 वर्ष पूर्व रोजगार की तलाश में नेपाल गए थे। दोनों त्रिशूली, नुवाकोट में बस गए और वहीं थोक व फुटकर कपड़े का कारोबार करने लगे। नेपाल में आई इस विनाशकारी बाढ़ में पन्नालाल की पत्नी और पुत्र समेत उनका पूरा कारोबार भी समा गया था।
