पुण्यतिथि पर याद किए गए समाजसेवी श्याम कुमार
जासं दुबहड़ (बलिया) कछुआ खास ग्राम सभा में रामकुमार सिंह के आवास पर समाजसेवी भैया श्याम
By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 06:54 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 06:54 PM (IST)
जासं, दुबहड़ (बलिया) : कछुआ खास ग्राम सभा में रामकुमार सिंह के आवास पर समाजसेवी भैया श्याम कुमार सिंह की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि श्याम कुमार सामाजिक सोच एवं व्यक्तित्व के धनी थे। वह हमेशा समाज के लोगों के साथ जुड़कर सब के दुख-सुख में शामिल होते रहे। इस अवसर पर उनके बड़े भाई समाजसेवी राम कुमार सिंह ने सैकड़ों गरीबों में कंबल का वितरण किया। अमित दुबे, नंदन सिंह, विशाल सिंह, अभय नारायण सिंह, बलिराम यादव, अर्जुन यादव, रामदेव यादव आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें