लीलकर गांव में नीचे खिसका भूगर्भ जलस्तर
???? ?? ?????? ?? ??? ??????? ???????? ?? ??? ? ???? ?? ??????? ?? ??????? ?? ??? ????? ?????? ?? ??? ?? ?? ????? ??? ??? ?? ????-???? ???????? ????? ?? ???? ???? ? ???? ???? ?? ????? ????? ?? ?? ???? ???? ??? ???? ???? ??? ?????? ?? ?? ?????? ??? ????? ?? ???? ???
जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : स्थानीय तहसील क्षेत्र के लीलकर गांव में जलस्तर नीचे भागने से गांव के लोग पीने के पानी की उपलब्धता को लेकर चितित हैं। घाघरा नदी के किनारे बसे इस गांव का पानी दो दशक पहले ही खराब हो गया है। अब घरों में लगे हैंडपंप भी पानी का साथ छोड़ने लगे हैं।
पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न होती जा रही है। गर्मी की शुरुआत होते ही जलस्तर का का नीचे खिसकना ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। लोगों को पेयजल के साथ-साथ कृषि कार्य के लिए भी जल की जरूरत पड़ती है। बड़ी आबादी वाले इस गांव में सरकारी नलकूप के साथ-साथ दर्जनों निजी नलकूप भी हैं। ग्रामीणों को चिता है कि अगर अभी से जलस्तर गिरने लगा तो धान की खेती प्रभावित होगी व अन्न के भी लाले पड़ जाएंगे। गांव के पंकज राय का कहना है कि दो-तीन वर्षों से यह समस्या जटिल होती जा रही है। गांव निवासी चंदेश्वर राय का कहना है कि अगली साल बरसात न होने से इस साल अप्रैल से ही इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसको लेकर सारे किसान परेशान हैं। यदि सरकार द्वारा कोई पुख्ता इंतजाम नही किया गया तो पीने के लिए भी पानी नहीं उपलब्ध हो पाएगा।