स्लो साइकिल रेस में सोनू रहा अव्वल
जासं, बिल्थरारोड (बलिया): नेहरू युवा केन्द्र बलिया के आयोजनत्व मे विकास खण्ड स्तरीय अन्तर युवा मण्डल खेल कुद प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू युवा मंडल हल्दीरामपुर व माल्दह के तत्वाधान मे श्रीलालमणि ऋषि इण्टर कालेज के खेल मैदान मे चल रहे खेलकुद प्रतियोगिता में फुटबाल, बालीबाल, कबड्डी, दौड़ एव स्लो साइकिल रेस का आयोजन किया गया है। स्लो साइकिल रेस
जासं, बिल्थरारोड (बलिया): विकास खण्ड स्तरीय अन्तर युवा मण्डल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेहरू युवा मंडल हल्दीरामपुर व माल्दह के तत्वावधान मे श्रीलालमणि ऋषि इण्टर कालेज के खेल मैदान मे चल रहे प्रतियोगिता में फुटबाल, बालीबाल, कबड्डी, दौड़ एव स्लो साइकिल रेस का आयोजन किया गया है। स्लो साइकिल रेस 80 फुट में सोनू कुमार प्रथम, विवेक कुमार द्वितीय व अभिषेक तिवारी तृतीय स्थान प्राप्त किया। फुटबाल प्रतियोगिता में युवा मंडल नवानगर व युवा मंडल हुसेनपुर के बीच खेला गया। खेल 30-30 मिनट खेलने के बाद भी कांटे की टक्कर रहा और दोनों टीमें बराबरी पर रही। दोनों टीमो को गोल्डेन पारी खेलने का 10 मिनट का और मौका दिया गया। बावजूद दोनों टीमे बराबरी पर रही। 5-5 पेनाल्टी में युवा मंडल नवानगर ने 3-2 हुसेनपुर पर विजय प्राप्त किया। दूसरे चक्र में बहुताचक उपाध्याय और युवा मंडल हल्दीरामपुर के मध्य खेला गया। युवा मंडल हल्दीरामपुर 1-0 से विजयी रहा। फुटबाल का फाइनल युवा मंडल नवानगर व युवा मंडल हल्दी रामपुर के बीच खेला जायेगा। कबड्डी युवा मंडल हुसेनपुर व युवा मंडल कुण्डीडीह के बीच खेला गया। महंत सुजीत दास जी महाराज, अर¨वद यादव, चन्द्रमा कुमार, विनय, राजू, कुमारी सीता आदि लोग उपस्थित रहे। निर्णायक आलोक कुमार, विधुत प्रकाश, रामवेलास यादव आदि मौजूद थे।