स्लोगल प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
श्रीभगवान विद्या बालिका माध्यमिक विद्यालय सोबईबांध (करनई) में मंगलवार को स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें पांच छात्राओं को सामूहिक रूप से विजेता घोषित किया गया।
जासं, सुखपुरा (बलिया): श्रीभगवान विद्या बालिका माध्यमिक विद्यालय सोबईबांध (करनई) में मंगलवार को स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें पांच छात्राओं को सामूहिक रूप से विजेता घोषित किया गया। विजयी छात्राओं सुधा, सोनम, ज्योति, बबली व सुमित्रा शामिल रहीं। विद्यालय परिवार ने इन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें मुकेश, अभिषेक, पूजा, मनीषा, लक्ष्मी, वंदना, कांति की प्रस्तुतियों को लोगों ने खूब सराहा। इस दौरान कक्षा नौ के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी। इस मौके पर प्रबंधक श्याम नंदन मिश्र, मनोज यादव, उदय प्रताप सिंह, राजू साहनी, अशोक तिवारी, अक्षय कुमार, धर्मेंद्र, दमयंती राय, सीमा राय, उषा राय आदि मौजूद थीं। संचालन खुशी शुक्ला ने की।