भाभी व देवर ने खाया विषाक्त पदार्थ
जागरण संवाददाता बलिया सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व घर से फरार भाभी व द
जागरण संवाददाता, बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व घर से फरार भाभी व देवर ने समाज के ताने से तंग आकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां दोनों की स्थिति सामान्य है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में दो माह पूर्व युवक की शादी हुई थी शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच दान दहेज के लिए विवाद होने लगा। कुछ दिन बाद पत्नी मायके चली गईं। इसी बीच देवर से मोबाइल फोन पर बात होते-होते दोनों में नजदीकियां बढ़ती गईं। भाभी पर हो रहे अत्याचार का विरोध करते हुए दोनों साथ जीने मरने की कसम खा ली। तीन दिन पूर्व बड़े भाई ने पत्नी को मनाकर घर ले लाया। उसी रात वह अपने देवर के साथ फरार हो गईं। इसकी जानकारी होते ही आस पड़ोस में हड़कंप मच गया।
रिश्तेदारों के प्रयास के बाद दोनों वापस आए तो पत्नी-पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुईं। वह देवर के साथ रहने की जिद करने लगीं। वही परिवार वाले पति के साथ रहने का दबाव बनाने लगे। दूसरी तरफ मोहल्ले के लोग देवर को चिढ़ाने लगे। इससे अजीज आकर भाभी व देवर ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की हालत खराब होने पर परिजनों अस्पताल पहुंचाया।