विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP RO/ARO: समीक्षा अधिकारी बनीं बलिया की श्वेता मिश्रा, शादी के बाद भी जारी रखी पढ़ाई | Success Story

Published: Thu, 09 Apr 2026 02:03 PM (IST)

बैरिया, बलिया के वंश गोपाल छपरा निवासी श्वेता मिश्रा का समीक्षा अधिकारी पद पर चयन हुआ है। उनकी तैनाती लखनऊ सचिवालय में होगी।

श्वेता सिंह बचपन से ही मेधावी रही हैं।

श्वेता सिंह बचपन से ही मेधावी रही हैं।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया)। टेंगरही ग्राम पंचायत, बलिया के अंतर्गत वंश गोपाल छपरा निवासी श्वेता मिश्रा ने समीक्षा अधिकारी (रिव्यू ऑफिसर) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

उनकी तैनाती लखनऊ सचिवालय में होगी। इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है।

श्वेता मिश्रा का जन्म रामनगर भोजपुर, प्रतापगढ़ में हुआ था। विवाह के बाद वह वंश गोपाल छपरा में रहने लगीं। चयन से पूर्व वह पिछले तीन वर्षों से सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक के रूप में कार्यरत थीं।

यह भी पढ़ें- UPPSC RO-ARO परीक्षा में अनिल पांडेय ने किया टॉप, समीक्षा अधिकारी बनकर जिले का नाम किया रोशन

बचपन से ही मेधावी रही हैं श्वेता सिंह

उनके ससुर पंडित जयशंकर मिश्र ने बताया कि श्वेता शुरू से ही मेधावी और मेहनती रही हैं। उनके पति राहुल मिश्रा एमेजन कंपनी में एग्जीक्यूटिव पद पर कार्यरत हैं। श्वेता के चयन पर ग्राम प्रधान रेसर सिंह, उनके पति शुभम सिंह सहित ग्रामीणों ने नागरिक अभिनंदन कर खुशी जताई। इस अवसर पर गांव में मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया।