पर्यावरण संरक्षण में दिखाएं दिलचस्पी
क्षेत्र के इंटर कॉलेज हरिपुर के प्रांगण में वर्तमान परिवेश एवं पर्यावरण विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उपेंद्र पांडेय और विशिष्ट अतिथि टुनटुन उपाध्याय रहे। गोष्ठी के पूर्व में मुख्य अतिथि ने बच्चों को देश को स्वच्छ एवं समृद्धशाली बनाने की शपथ दिलाई। उपेंद्र पांडेय ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण आज
जागरण संवाददाता, गड़वार (बलिया) : क्षेत्र के इंटर कॉलेज हरिपुर के प्रांगण में वर्तमान परिवेश एवं पर्यावरण विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उपेंद्र पांडेय और विशिष्ट अतिथि टुनटुन उपाध्याय रहे। गोष्ठी के पूर्व में मुख्य अतिथि ने बच्चों को देश को स्वच्छ एवं समृद्धशाली बनाने की शपथ दिलाई। उपेंद्र ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण आज विश्वव्यापी समस्या बन गया है। विकास के नाम पर लगातार पर्यावरण का विनाश किया जा रहा है। प्रकृति का अमर्यादित उपभोग, वनों की कटाई से प्रकृति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। टुनटुन उपाध्याय ने कहा कि पर्यावरण समस्या को गंभीरता से लेना होगा अन्यथा मानव जीवन खतरे में पड़ जाएगा। इस मौके पर पिटू बाबा, शिवलोचन यादव, राजेश मिश्रा, दुखंति राम, विनय कुमार तिवारी आदि मौजूद थे। संचालन वीरेन्द्र शुक्ला व आभार कन्हैया उपाध्याय 'हरिपुरी' ने प्रकट किया।