गरीबों की सेवा करना पुण्य का काम
जासं, सिकंदरपुर (बलिया) : गरीबों की सेवा करना इस धरा का सबसे पुण्य का काम है। इस देश का हर व्यक्ति अगर सेवा की भावना से काम करने लगे तो हमारे देश से गरीबी को दूर किया जा सकता है।
जासं, सिकंदरपुर (बलिया) : गरीबों की सेवा करना इस धरा का सबसे पुण्य का काम है। इस देश का हर व्यक्ति अगर सेवा की भावना से काम करने लगे तो हमारे देश से गरीबी को दूर किया जा सकता है। उक्त बातें बुधवार को ग्राम सभा लिलकर में आयोजित वस्त्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी सोमेंद्र राय उर्फ फुन्नू राय ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम जो त्योहारों पर अनावश्यक खर्च करते हैं उसको अगर प्रत्येक व्यक्ति अपने अपने गांव के गरीबों में वितरण करे तो कुछ गरीब परिवारों को भी त्योहार से बड़ी खुशी मिल सकती है। इस मौके पर थानाध्यक्ष सिकंदरपुर अनिल चंद तिवारी, सुधीर राय, राकेश राय, सुभाष राय आदि मौजूद थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अर¨वद कुमार राय ने की।