मौलिक अधिकार और कर्तव्य विषयक गोष्ठी
क्षेत्र के महथापार स्थित श्रीस्वामीनाथ सिंह सुरेंद्र महाविद्यालय प्रांगण में बुधवार को मौलिक अधिकार और कर्तव्य विषयक गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने
जागरण संवाददाता, सिकन्दरपुर (बलिया): क्षेत्र के महथापार स्थित श्रीस्वामीनाथ सिंह सुरेंद्र महाविद्यालय प्रांगण में बुधवार को मौलिक अधिकार और कर्तव्य विषयक गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने भारतीय संविधान की विस्तृत जानकारी देते हुए उसके प्रत्येक पहलु को रखा। इसके पूर्व छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वहीं विद्यार्थियों को प्रशस्तिपत्र एवं पुरस्कार वितरित किया गया। इस मौके पर डॉ. केके सिंह, पुरंजय शर्मा, अश्वनी सिंह, कामेश्वर प्रसाद, चित्रलेखा तिवारी, अंजू यादव, प्रतिमा दुबे, हसीना खातून, न•ारे आलम आदि मौजूद थे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विनीत श्रीवास्तव व संचालन वृजेन्द्र श्रीवास्तव ने किया।