सपना चौधरी 15 दिसंबर को मचाएंगी धमाल
हरियाणवीं मशहूर नृत्यांगना सपना चौधरी 15 दिसंबर को खांकी बाबा की पावन तपोस्थली खनवर में अपने नृत्य से धमाल मचाएंगीं। वही भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह भी अपनी भोजपुरी गीतों सें जलवा बिखेरेंगीं। इन दोनों चर्चित कलाकारों के कार्यक्रम के लिए गत 15 नवंबर से ही तैयारियां चल रही हैं।
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 05:06 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 05:06 PM (IST)
जासं, नगरा (बलिया) : हरियाणवीं मशहूर नृत्यांगना सपना चौधरी 15 दिसंबर को खांकी बाबा की पावन तपोस्थली खनवर में अपने नृत्य से धमाल मचाएंगीं। वही भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह भी अपनी भोजपुरी गीतों से जलवा बिखेरेंगीं। इन दोनों चर्चित कलाकारों के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही हैं। मंच के निर्माण आदि तैयारियों को लेकर आयोजक सक्रिय हो गए हैं। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजक विधायक उमाशंकर सिंह के अनुज रमेश सिंह हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें