शहीद वीर अब्दुल हमीद को नमन, युवाओं ने लिया संकल्प
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने वीर हमीद के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया। जयंती समारोह का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने वीर हमीद के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया। जयंती समारोह का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने वीर हमीद के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया। जयंती समारोह का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने वीर हमीद के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया। जयंती समारोह का उद्घाटन
जागरण संवाददाता, बलिया : बागी धरती ने सोमवार को भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस दिखाने वाले रणबांकुरे वीर अब्दुल हमीद व अन्य शहीदों को नमन किया। इस दौरान शहीदों के जीवन आदर्श से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।
शिवपुर में युवा चेतना के तत्वावधान में वीर अब्दुल हमीद की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। जयंती समारोह का शुभारंभ करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में वीर अब्दुल हमीद की बड़ी भूमिका रही। वीर अब्दुल हमीद सच्चे देशभक्त थे। युवाओं को अब्दुल हमीद से प्रेरणा लेनी चाहिए। देश के निर्माण में सभी धर्म के लोगों का योगदान रहा है। सरकार को इसका ख्याल रखना चाहिए।
मुख्य अतिथि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि भारत वीर अब्दुल हमीद का ऋणी रहेगा। श्री सिंह ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद सच्चे राष्ट्रवादी थे। हिदुस्तान की आजादी में सर्वधर्म समभाव के सूत्र ने सफलता दिलाई थी। अशफाकउल्लाह खान, अब्दुल गफ्फार, वीर हमीद, डा. अब्दुल कलाम का योगदान इस देश के निर्माण में भुलाया नहीं जा सकता है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि सत्ता में स्थापित लोग धर्म के नाम पर सियासत कर रहे हैं इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है।
जयंती समारोह की अध्यक्षता दिनेश सिंह व संचालन युवा चेतना के प्रदेश महासचिव रविशंकर राय पप्पू ने किया। समारोह को जिला पंचायत सदस्य अवधेश राय, युवा चेतना के राष्ट्रीय महासचिव अजय राय मुन्ना, औसाफ आलम उर्फ चांद, सुनील पासवान पिटू, बैजू राय, अजय ओझा, पीयूष सिंह, नीलकांत सोनी,गुड्डू सिंह, कन्हैया यादव, उदित नारायन शर्मा, लालचंद शर्मा आदि ने संबोधित किया। नगर में एक अन्य कार्यक्रम बहादुर मार्ग पर सच्चिदानंद के नेतृत्व में किया गया, जहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।