Move to Jagran APP

साहेब गुरु गोविद सिंह महाराज का मना प्रकाश उत्सव

जागरण संवाददाता बलिया साहेब श्री गुरु गाविद सिंह महाराज के 353वें पावन प्रकाश उत्सव पर गुरुवार को विशेष दीवान कार्यक्रम का आयोजन नगर स्थित गुरुद्वारा में किया गया। उक्त कार्यक्रम में राजपुरा चंडीगढ़ से आए रागी जत्था योग प्रचारक बाबा जगजीत सिंह तथा हजूरी रागी जत्था भाई जसवीर सिंह द्वारा अनमोल कीर्तन व गुरमत पर विचार किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jan 2020 08:01 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2020 08:01 PM (IST)
साहेब गुरु गोविद सिंह महाराज का मना प्रकाश उत्सव
साहेब गुरु गोविद सिंह महाराज का मना प्रकाश उत्सव

जागरण संवाददाता, बलिया : साहेब श्री गुरु गोविद सिंह महाराज के 353वें पावन प्रकाश उत्सव पर गुरुवार को विशेष दीवान कार्यक्रम का आयोजन नगर स्थित गुरुद्वारा में किया गया। उक्त कार्यक्रम में राजपुरा चंडीगढ़ से आए रागी जत्था योग प्रचारक बाबा जगजीत सिंह तथा हजूरी रागी जत्था भाई जसवीर सिंह द्वारा अनमोल कीर्तन व गुरमत पर विचार किया गया। इसके साथ ही समाज के विभिन्न वर्गो से आए अतिथियों ने श्री गुरु गोविद सिंह महाराज के बारे में विचार रखे। इस उत्सव में जिलाधिकारी एचपी शाही भी सम्मिलित हुए। गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने कहा कि गुरु गोविद सिंह महाराज की विशाल शोभायात्रा व गुरु के अटूट लंगर में प्रसाद ग्रहण करने से यह सीख मिलती है कि हमें ऊंच-नीच जात-पात नहीं देखनी चाहिए। हम सब एक समान हैं। इसी दौरान यहां मीडिया को भी सम्मानित किया गया। वहीं शोभायात्रा में गुरु महाराज की सेवा करने वालों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

वक्ताओं ने उनकी वाणी का जिक्र करते हुए कहा कि अव्वल अल्लाह नूर उपाया कुदरत के सब बंदे, एक नूर ते सब जग उपजा कौन भले कौन मंदे। इसका उल्लेख करते हुए कहा कि साहिब श्रीगुरु गोविद सिंह महाराज ने किसी भी प्राणी में जाति का भेद समाप्त कर दिया तथा वाह वाह गोविद सिंह आपे गुरु चेला की एक नई पद्धति चलायी, जिसमें गुरु शिष्य व शिष्य गुरु हो जाता है। ऊंच-नीच का भेदभाव समाप्त कर सरबंसदानी साहिब श्रीगुरु गोविद सिंह महाराज ने अपना सर्वस्व दान कर इतिहास में अमर स्थान बना लिया। प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा साहिब में गुरु जी का अटूट लंगर दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक चलाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार सुरजीत सिंह, सरदार इंद्रपाल सिंह, सरदार स्वर्ण सिंह, सरदार सागर सिंह नगेंद्र, सीए सरदार बलजीत सिंह, सरदार रवींद्र सिंह, हड़ताली सरदार संजय सिंह, सरदार सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.