भाईचारा और मुहब्बत का संदेश देता है रोजा इफ्तार
रोजा इफ्तार हमें आपसी भाईचारा और प्रेम मुहब्बत की सीख देता है। रोजा खुलवाने का सवाब दोनों को बराबर मिलता है। यह बातें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविद चौधरी ने कही।
सुखपुरा (बलिया) : रोजा इफ्तार हमें आपसी भाईचारा और प्रेम मोहब्बत की सीख देता है। रोजा खुलवाने का सवाब दोनों को बराबर मिलता है। यह बात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविद चौधरी ने कही। वह साधन सहकारी समिति सुखपुरा के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह के आवास पर शुक्रवार को आयोजित रोजा इफ्तार दावत में शरीक रोजेदारों एवं अन्य लोगों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि इससे आपसी संबंध और प्रगाढ़ बनते हैं। इस मौके पर अबरार अहमद, अब्दुल हयात, रियाजुद्दीन अंसारी, राजू वारसी, मोबीन आलम, रुस्तम अली,, जुबेर अहमद, फिरोज अहमद, मुराद, काशिफ, लुकमान अंसारी, आकाश, प्रफुल्ल, अभिमन्यु, सूरज, ऋषि राज, आयुष आदि मौजूद थे। आभार प्रकाश आयोजक उमेश कुमार सिंह ने किया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप