Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दशहरा पर बलिया में बदला रहेगा रूट, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक; घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक नियम

    Updated: Wed, 09 Oct 2024 07:08 PM (IST)

    Dussehra Traffic Plan दशहरा पर्व को लेकर बलिया शहर में 10 से 12 अक्टूबर तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने शहर के प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा के संचालन पर भी रोक लगाई है। एसपी विक्रांत वीर ने शहर में होने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने की चेतावनी दी है।

    Hero Image
    दशहरा पर्व को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी (प्रतीकात्मक फोटो)

    संवाद सहयोगी, बलिया। Dussehra Traffic Plan: दशहरा पर्व को लेकर गुरुवार से शनिवार तक शहर में नो एंट्री लागू कर दी गई है। 10 से 12 अक्टूबर तक सुबह आठ बजे से रात 12 बजे के बीच शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रशासन ने रूट डायवर्जन का निर्धारण करते हुए शहर के चौक, बालेश्वर मंदिर, टाउन हाल आदि मार्गों पर ई-रिक्शा के संचालन पर भी रोक लगाई है। एसपी विक्रांत वीर ने शहर में होने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने की चेतावनी दी है।

    • बैरिया मार्ग : बैरिया मार्ग की ओर से आने वाले भारी वाहनों को दुबहड़ थाने के पास रोका जाएगा। नरहीं व फेफना की ओर जाने वाले वाहन चिरैया मोड़ से सहतवार, बांसडीह, सुखपुरा होते हुए गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से फेफना व नरहीं जाएंगे।
    • बांसडीह मार्ग : इस रूट पर शंकरपुर तिराहा, बांसडीह रोड, रेवती, सहतवार, बांसडीह की ओर से आने वाले भारी वाहनों को बांसडीह रोड के पास रोका जाएगा। इस रूट से नरहीं, रसड़ा व फेफना की ओर जाने वाले वाहन सुखपुरा, गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) होते हुए फेफना, नरहीं जायेंगे।
    • सिकंदरपुर मार्ग : इस मार्ग से आने वाले भारी वाहन हनुमानगंज चौकी के पास रुकेंगे। इस रूट से दुबहड़, हल्दी और बैरिया की ओर जाने वाले वाहन सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होकर जाएंगे। जबकि नरहीं व फेफना की ओर जाने वाले वाहन सुखपुरा, गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरहीं जाएंगे।
    • फेफना मार्ग : रसड़ा व नरहीं की तरफ से आने वाले भारी वाहन फेफना तिराहा के रोके जाएंगे। इस रूट से बैरिया की ओर जाने वाले वाहन गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा), सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होते हुए जाएंगे।
    • गड़वार मार्ग : इस रूट से आने वाले भारी वाहनों को अगरसंडा के पास रोका जाएगा। इधर से हल्दी, बैरिया की तरफ जाने वाले वाहन गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होते हुए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें-  PMFME Scheme: लोन के लिए कौन है पात्र और कैसे करें आवेदन? आपके हर सवाल का जवाब मिलेगा यहां