अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ आक्रोश
अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ आक्रोश
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jul 2019 07:54 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jul 2019 10:05 PM (IST)
बलिया : नगर में हो रही अघोषित विद्युत कटौती व अनियमितता को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को अधिशासी अभियंता से मिला। जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के बीच बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की लापरवाही खुलकर सामने आई है। नगर के चौक, भृगुआश्रम व सिविल लाइन क्षेत्र की बिजली ठप है। अधिकारियों से संपर्क करने पर बहाना बना रहे है। भाजपा नेता संजीव कुमार डंपू ने कहा कि ऊर्जा मंत्री का प्रभारी जनपद होने के बावजूद अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ठीक से नहीं कर पा रहे है। इस मौके पर शशांक शेखर त्रिपाठी, रजनीश शुक्ल, ओमनारायण चौबे, शिवांश, नीतिश पांडेय, अभिषेक सिंह, सोनू शर्मा आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें