142 कटान पीड़ितों को दी राहत सामग्री
जागरण संवाददाता बैरिया (बलिया) पीएन इंटर कॉलेज दुबेछपरा में बुधवार को इंडियन रेड क्र
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 06:30 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 06:30 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया): पीएन इंटर कॉलेज दुबेछपरा में बुधवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की बलिया शाखा के सौजन्य से 142 बाढ़ पीड़ितों का राहत सामग्री दी गई। तहसीलदार शिवसागर दुबे तथा एसएचओ संजय त्रिपाठी ने इसे पीड़ितों में सौंपा। इस मौके पर शैलेंद्र पांडेय, डॉ. पंकज ओझा, विजय कुमार गुप्ता, शशिकांत ओझा, सरदार सुरेंद्र सिंह खालसा, वीरेंद्र नाथ मिश्र, विनय कुमार श्रीवास्तव, अमरनाथ वर्मा, दिनेश कुशवाहा, श्याम बाबू, संजय कुमार गुप्ता, विश्राम, लेखपाल आकाश सिंह मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें